दीपावली और छठ में घर आना-जाना हुआ आसान, पटना से पुणे के लिए सीधी उड़ान

0

पुणे में रहकर नौकरी-पेशा से जुड़े बिहार के लोगों अथवा पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पटना से पुणे की सीधी उड़ान, इस बार उन्हें छठ व दीपावली में घर आने में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 2 घंटे में सीधे पटना पहुंच जाएंगे और पूजा में सम्मिलित हो दूसरे दिन 2 घंटे में वापस भी हो जाएंगे। स्पाइस जेट की ओर से पटना से पुणे के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की गई है।

 

जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और रांची सहित अन्य जगहों के लिए उड़ाने भरी जाती हैं। इसकी वजह से पिछले कुछ सालों में इस हवाई अड्डा पर यात्री विमानों का दवाब बढ़ा है। इस बीच अब पटना एयरपोर्ट से पुणे जाने के लिए विमान सेवा शुरू की गयी है जिसका लाभ पुणे जानेवाले यात्रियों को होगा।

 

अब नयी फ्लाइट सेवा शुरू होने से यात्रियों को मुम्बई नहीं जाना पड़ेगा। स्पाइस जेट ने हवाई यात्रियों के लिए यह सेवा शुरू की है। अब सप्ताह में 2 दिन मंगलवार और शुक्रवार को पटना से पुणे की सीधी उड़ान होगी। लॉकडाउन के बाद पटना से पुणे के लिए सीधी उड़ान शुरू हुई है। स्पाइस जेट की एक जोड़ी विमान सेवा 10 नवम्बर से शुरू की जाएगी। फिलहाल यह सेवा स्पाइस जेट 26 मार्च 2021 तक देगा।

 

स्पाइस जेट की उड़ान व लैंडिंग का समय

स्पाइस जेट से मिले आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विमान संख्या एसजी 757 पुणे से प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को 11:15 बजे पटना के लिए उड़ान भरेगी और 1:30 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। पटना एयरपोर्ट पर तकरीबन 35 मिनट यह रुकेगी। इसके बाद एसजी 756 बनकर यही विमान 02:05 बजे पटना एयरपोर्ट से पुणे के लिए सीधी उड़ान भरेगी। पुणे में यह 03:55 बजे लैंड करेगी। इस विमान में 149 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। विमान के शुरू किए जाने की घोषणा होते ही इसकी बुकिंग  शुरू होने लगी है।

 

पटना से पुणे की सीधी उड़ान से होगी समय की बचत

इस विमान के शुरू होने से वैसे लोगों को आराम हो गया है, जो छठ व दीपावली में घर आना भी चाहते हैं और 1 दिन से अधिक उनका समय भी न बर्बाद हो। आम तौर पर ट्रेन से आने अथवा जाने में ही 2 दिन लग जाता है। इस तरह 4 दिन तो रास्ते में ही रह जाते हैं। ऐसे लोग अब 2 घंटे में घर पहुंच जाएंगे।

 

इसके पहले भी इंडिगो की ओर से पटना से पुणे के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की गई थी। परंतु इसके आने-जाने का समय ऐसा था कि यात्रियों को काफी परेशानी होने लगी थी। इसके कारण इस विमान में अधिक यात्री  दिलचस्पी नहीं लेते थे । इस विमान से पुणे में रहने वाले बिहारियों के साथ ही व्यापारियों को भी काफी सहूलियत होगा।

 

ALSO READ: बिहार पुलिस में सिपाही बहाली के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 7 दिसंबर से

जयप्रकाश नारायण (11 अक्टूबर, 1902 – 8 अक्टूबर, 1979) भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। उन्हें 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। इन्दिरा गांधी को पदच्युत करने के लिये उन्होने ‘सम्पूर्ण क्रांति’ नामक आन्दोलन चलाया। वे समाज-सेवक थे, जिन्हें ‘लोकनायक’ के नाम से भी जाना जाता है। 1999 में उन्हें मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मनित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें समाजसेवा के लिए 1985 में मैगससे पुरस्कार प्रदान किया गया था। पटना के हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखा गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *